फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Do not feed cigarettes at knife stabbed, in critical condition

सिगरेट न पिलाने पर घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Fri, 17 Oct 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Do not feed cigarettes at knife stabbed, in critical condition

सिगरेट पिलाने से मना करने पर ट्रक के एक क्लीनर को उसके एक साथी ने चाकू घोंपकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


घायल को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना शहर प्रभारी जयकिशन दहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी अमरीश बहादुरगढ़ के परनाला रोड पर बनी ट्रक यूनियन में एक ट्रक पर क्लीनर के तौर पर काम करता है।

बुधवार की रात इसी यूनियन में कार्यरत अनूप ने पहले अमरीश के साथ बैठकर शराब पी। उसने अमरीश से पीने के लिए सिगरेट मांगी, तो उसने सिगरेट न होने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि अनूप ने आवेश में आकर अमरीश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अमरीश के पेट में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथियों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां से अमरीश को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि अमरीश के साथी राम सिलावन के बयान पर आरोपी अनूप के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed