फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dharambir Gulia becomes District President of Bharatiya Kisan Union

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बने धर्मबीर गुलिया

Thu, 15 Aug 2024 04:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Dharambir Gulia becomes District President of Bharatiya Kisan Union
झज्जर बाबा प्रसाद गिरी मंदिर मे भारतीय किसान संघ की के पदा​धिकारी कार्यकारिणी की बैठक करते हुए
झज्जर। शहर के बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में भारतीय किसान संघ की जिला झज्जर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इसमें भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने संगठन की परंपरा अनुसार नई जिला झज्जर कार्यकारिणी व खंड कार्यकारिणी का चुनाव करवाया।
विज्ञापन

इसमें पहले भारतीय किसान संघ जिला झज्जर अध्यक्ष सत्यवीर आर्य ने अपना व जिला कार्यकारिणी का इस्तीफा दिया और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत धर्मबीर सिंह गुलिया गांव लगरपुर को भारतीय किसान संघ का जिला झज्जर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि नई जिला झज्जर कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष धर्मबीर गुलिया, जिला उपाध्यक्ष सूरजभान आर्य, बलवान मलिक, जिलामंत्री देवदत्त यादव, कार्यकारिणी सदस्य में रामकंवार, बल्लू मलिक, रमेश कटारिया, नीलम, सत्यवीर, नवनीत भुकर, अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है। बादली खंड अध्यक्ष में अशोक कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष दयाकिशन, मंत्री ज्ञान सिंह, सहमंत्री संजीव आनंद, सहमंत्री मुकेश, सहमंत्री सत नारायण, युवा प्रमुख प्रदीप, जैविक प्रमुख संदीप, प्रचार प्रमुख प्रदीप, कर्मबीर, जोगेंद्र, नवीन, कार्यकारिणी सदस्य संदीप, कुलदीप, सतबीर, रामनिवास, महेंद्र, सुमित आदि को नियुक्त किया गया। खंड झज्जर अध्यक्ष धर्मबीर, मंत्री संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य संजय धनखड़, सूरत दुहन, कृष्ण दुजाना को नियुक्त किया गया। बहादुरगढ़ खंड अध्यक्ष वेद सुहाग छूडानी, उपाध्यक्ष रामकुमार मांडोठी, मंत्री तरुण यादव बालौर को नियुक्त किया गया। मातनहेल खंड अध्यक्ष संदीप गौरिया, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार को नियुक्त किया गया। बेरी खंड कार्यकारिणी सदस्य आदेश जहाजगढ़ को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed