फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhaba operator shot dead in village Sauldha in Bahadurgarh, attackers came in two vehicles

Bahadurgarh: गांव सौलधा में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे हमलावर

Fri, 01 Dec 2023 09:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Dec 2023 09:59 AM IST
सार

गांव सौलधा निवासी राजेश ने राजे उस्ताद नाम से ढाबा खोल रखा है। उसके भतीजे को रात करीब सवा 12 बजे ढाबे पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर ढाबे में आया तो उसका चाचा राजेश काउंटर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला।

विज्ञापन
Dhaba operator shot dead in village Sauldha in Bahadurgarh, attackers came in two vehicles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहादुरगढ़ के गांव सौलधा में एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर ढाबा पर आए थे। वारदात के बाद सभी हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। ढाबा संचालक की कमर में एक गोली लगी है। शव का पोस्टमार्टम आज सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा। वारदात वीरवार रात करीब सवा 12 बजे की है। अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव सौलधा निवासी राजेश उर्फ राजे पुत्र मांगेराम ने 10-12 साल से राजे उस्ताद नाम से ढाबा खोल रखा है। वीरवार रात को वह ढाबे पर ही काम कर रहा था और उसका भतीजा पवन कुमार ढाबे के पीछे खेतों में पानी लगा रहा था। पवन कुमार ने बताया कि रात करीब सवा 12 बजे ढाबे पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर ढाबे की तरफ आया तो तेजी से एक सफेद रंग की गाड़ी सौलधा गांव की तरफ तो दूसरी काले रंग की गाड़ी बादली की तरफ गई।
विज्ञापन


ढाबा के अंदर जाकर देखा तो उसका चाचा राजेश काउंटर के पास खून से लथपथ पड़ा था और उसकी कमर में गोली लगी हुई थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed