{"_id":"696bd8caf5ecc055a0087b8d","slug":"demand-raised-to-stop-increasing-encroachments-and-close-illegal-meat-shops-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130718-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ते अतिक्रमण व अवैध मीट की दुकानों को बंद कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ते अतिक्रमण व अवैध मीट की दुकानों को बंद कराने की उठाई मांग
विज्ञापन
17jjrp14- लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक करते शहर के लोग। स्रोत-आयोजक
झज्जर। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को डॉ. अनीता धनखड़ की अध्यक्षता में शहर के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। इसमें नगर में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताई गई। बैठक में अवैध रूप से शहर में चल रही मीट की दुकानों को बंद कराने को लेकर प्रशासन व नगर परिषद से मिलकर कार्रवाई कराए जाने की योजना बनाई गई।
बैठक में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केशव सिंगल, गोसेवा आयोग के सदस्य प्रमोद बंसल, सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला राठी, आढ़ती चांद सिंह बोडिया, मनजीत गोदारा ने खुलकर विचार व्यक्त किए। कहा कि बाहर के आए लोग सब्जी मंडी के अलावा चौराहों पर रेहडियां लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।
नगर में सैकडों की संख्या में मीट की दुकानें अवैध रूप से प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर खोली गई हैं। यहां तक मंदिरों के बाहर भी मीट की दुकानें चल रही हैं जबकि नगर में नगर परिषद ने मीट मार्केट अलग से तलाव रोड पर बनाई गई है।
विज्ञापन
बैठक में अवैध रूप से झज्जर शहर व गांवों में रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या की पहचान कर उन्हें निकाले जान को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी देवेंद्र सेन, राजवीर शर्मा, मनमोहन खंडेलवाल, सतवीर सिंह दलाल, डॉ. जगदीश धनखड़, सुधीर सिलाना आदि मौजूद रहे।