{"_id":"fd8337edd9e5d88b89a9b92d97781ed1","slug":"demand-for-independent-inquiry-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएम छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार को भागवी गांव के सरपंच और अन्य पांच लोगों के समर्थन में लगभग सौ ग्रामीण एसपी सुमित कुमार से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीण अमरजीत, मास्टर रणधीर, रणसिंह पटवारी, मा. कपूर, नरेश, गोपीचन्द आदि ने कहा कि लड़की द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और लड़की के सरपंच के साथ पुरानी रंजिश के चलते आरोप लगाए गए है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 26 मई को लड़की द्वारा सरपंच जितेन्द्र, पंच बलवान, जगबीर, समुन्द्र व आजाद के खिलाफ गाड़ी में बिठाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दादरी पुलिस स्टेशन में दी गई थी। जिसके बाद ग्रामीण व उक्त पाचों आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचे ओर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
पुलिस के सामने ग्रामीणों ने गांव में ही मामले को सुलझाने की बात कही थी। लेकिन लड़की ने मामले की शिकायत झज्जर पुलिस में कर दी ।
एसआईटी करेगी मामले की जांच
इस पूरे उपकरण की जांच के लिए एसपी सुमित कुमार ने एसआईटी गठित कर दी है। ये एसआईटी डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच करेगी। जांच के दौरान दोनो पक्षों से पूछताछ की जाएगी।
अब तक पीड़िता द्वारा दिए गए बयानो की गहनता से पड़ताल की जाएगी। एसपी ने सख्त निर्देश दिए है कि मामले की जांच किसी प्रकार की कोताई ना बरती जाए।
पीड़ित पक्ष पर बनाया जा रहा है दबाव
गांव के ही वकील संजीव तक्षक ने कहा कि सोमवार को पीड़ित पक्ष ने भी एसपी से मुलाकात की है। एसपी को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि पीड़िता व उसकी मां पर अपने बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जो लोग सोमवार को एसपी से मिले है वो गांव की पंचायत नहीं बल्कि आरोपियाें के पक्षधर हैं। पीड़िता के परिजनाें को भी एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।
एसआईटी का किया गया है गठन
गैंगरेप को लेकर दोनों पक्षों ने मुलाकात की है। मामले की है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। -एसपी सुमित कुमार, झज्जर