{"_id":"5e43038f8ebc3ee60858ba8d","slug":"delhi-elections-bahadurgarh-news-rtk54170408","type":"story","status":"publish","title_hn":"छारा की बेटी बनी तीसरी बार विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छारा की बेटी बनी तीसरी बार विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छारा की बेटी राखी दिल्ली में मंगोलपुरी से तीसरी बार बनीं विधायक
बहादुरगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहादुरगढ़ के गांव छारा की बेटी राखी बिडलान ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। राखी आम आदमी पार्टी की टिकट पर मंगोलपुरी विधान सभा क्षेत्र की लगातार तीसरी बार विधायक बनीं है। राखी की जीत पर उसके गांव के लोगों एवं स्थानीय आप कार्यकर्ताओं ने खुुुशी जताई है।
दरअसल, राखी बिड़ला का पैतृक गांव छारा है। फिलहाल राखी के चाचा का परिवार गांव में रह रहा है। गांव में रहने वाले इस परिवार के काफी लोग चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली में रहे। अपनी बहन-बेटी के लिए इन्होंने खूब प्रचार-प्रसार किया। गिनती के दिन मंगलवार को उनके चाचा प्रेम व अन्य लोग दिल्ली गए। लोगों का कहना था कि उनकी बेटी राजधानी दिल्ली में तीसरी बार विधायक बनी, ये उनके लिए गौरव की बात है। उन्हें यकीन है कि पिछले दो कार्यकाल की तरह इस बार भी राखी जनहित में खूब काम करेगी। गौरतलब है कि राखी पहले पेशे से पत्रकार थीं।