{"_id":"665f9ba07a9cc8dc19070894","slug":"deepender-hooda-won-from-bahadurgarh-assembly-by-21-thousand-641-votes-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107752-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ विधानसभा से 21 हजार 641 वोटों से जीते दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ विधानसभा से 21 हजार 641 वोटों से जीते दीपेंद्र हुड्डा
Wed, 05 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अबकी बार भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। हार का अंतर भी बड़ा रहा। अबकी बार दीपेंद्र हुड्डा ने भारी मतों से रोहतक लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल की है। बहादुरगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को 80 हजार 655 वोट हासिल हुए। जबकि भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को 59 हजार 14 मत मिले। बहादुरगढ़ में दीपेंद्र हुड्डा ने 21 हजार 641 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में बहादुरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा 5630 वोटों से हार गए थे।
बहादुरगढ़ विधानसभा की वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहले ही राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को 4004 वोट प्राप्त हुए। जबकि भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को 1576 वोट लेकर संतोष करना पड़ा। वहीं दूसरे राउंड में भी दीपेंद्र हुड्डा को 4529 तो अरविंद शर्मा को 2039 मत हासिल हुए। तीसरे राउंड में कांग्रेस को 4211 वोट तो डॉ. अरविंद शर्मा को 1913, चौथे राउंड में कांग्रेस को 3628 तो भाजपा को 512, पांचवें राउंड में कांग्रेस को 4231 तो भाजपा प्रत्याशी ने 1969 वोट प्राप्त किए। शुरूआत के पांच राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशी को आगे नहीं निकलने दिया। छठा राउंड आया तो इसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा को 3400 और कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को 3021 मत मिले। सातवें राउंड में फिर से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा से ज्यादा मत मिले। इसमें कांग्रेस को 3913 तो भाजपा को 3461 वोट मिले। आठवें राउंड में कांग्रेस को 3992 और भाजपा को 1708, नौंवे राउंड में दीपेंद्र हुड्डा को 3362 तो भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा को 1067, दसवें राउंड में दीपेंद्र हुड्डा को 3737 तो अरविंद शर्मा को 2048, ग्यारहवें राउंड में कांग्रेस को 3199 तो भाजपा को 2515 वोट मिले। 12वें राउंड में कांग्रेस को 2668 तो भाजपा को 3951, 13वें राउंड में कांग्रेस को 3237 तो भाजपा को 3454 वोट प्राप्त हुए। 14वें राउंड में कांग्रेस को 2521 तो भाजपा को 3171 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा प्रत्याशी हर बार पिछड़ते गए और आखिर में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा से 21 हजार 6141 वोटों से हार गए।