फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC asked questions of general knowledge to the children

डीसी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के पूछे सवाल

Sat, 05 Feb 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
DC asked questions of general knowledge to the children
डीसी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के पूछे सवाल
विज्ञापन

मुंडाहेड़ा के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई जरूरी जानकारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडाहेड़ा के विद्यार्थी शुक्रवार को उस समय दंग रह गए जब डीसी श्याम लाल पूनिया अचानक उनकी क्लासरूम में पहुंच गए। डीसी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान व विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछे। साथ ही स्कूल के माहौल के संबंध में भी पूछताछ की।
डीसी ने कहा कि देश का भविष्य स्कूलों से निकलता है और शिक्षा पर विशेष फोकस होना चाहिए। भारतीय संविधान के विषय में बच्चों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि इसमें हमारे अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है। देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने नागरिक शास्त्र विषय में वर्णित समता और समानता को लेकर भी बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बातचीत के दौरान विद्यार्थियों से सवाल भी पूछे। जिनका जवाब देने पर उन्होंने विद्यार्थियों की हौसला आफजाई भी की।
विज्ञापन

स्कूल में डीसी ने बोर्ड की परीक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों को जरूरी जानकारियां दीं। उन्होंने ग्रामीणों से भी स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के स्तर के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की। बोर्ड परीक्षा से पहले डीसी की क्लास बच्चों का मनोबल बढ़ाने वाली रही। उन्होंने स्कूल के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद विद्यार्थियों के मन में आए बदलाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर झज्जर की एसडीएम शिखा, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआरओ प्रमोद चहल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed