फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crop market, wheat purchase not held, farmers

अनाज मंडी में तीन व्यापारी परिवारों में एक-एक व्यक्ति की मौत के कारण कामकाज रहा प्रभावित

Mon, 19 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crop market, wheat purchase not held, farmers
बहादुरगढ़। शनिवार और रविवार दो दिनों तक अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई। फिर भी मंडी से गेहूं का उठान कार्य बेहद ढीला रहा। मंडी का कामकाज प्रभावित रहने के पीछे तीन व्यापारी परिवारों में अलग-अलग हुई एक-एक व्यक्ति की मौत कारण रही। इनमें दो व्यक्तियों की मौत कोराना के कारण हुई है। मंडी में अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इसी वजह से उठान कार्य भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में दो एजेंसियां हरियाणा स्टेट वेयर हाउस और खाद्य आपूर्ति विभाग गेहूं की खरीद कर रही हैं और उठान कार्य भी इन्हीं एजेंसियों द्वारा कराया जा रहा है। अब सोमवार से मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद फिर से शुरू हो जाएगी और दो दिनों तक गेहूं की खरीद न होने के कारण सोमवार को भारी मात्रा में गेहूं के पहुंचने की संभावना है। मंडी में गेहूं का उठान कार्य ढीला होने के कारण किसानों के साथ-साथ अनाज मंडी वासियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में बने प्लेटफार्म पर ही नहीं बल्कि सड़कों पर भी गेहूं के कट्टे रखे गए हैं। वहां पर वाहनों को लेकर चलना तो बेहद ही मुश्किल है।
विज्ञापन

मंडी के निवासियों का कहना है कि खरीद एजेंसियों की ढीली चाल के कारण मंडी में रखा गेहूं नहीं उठ पा रहा है। अब दो दिनों शनिवार और रविवार को सरकार की ओर से खरीद भी नहीं की गई। इस दौरान भी उठान कार्य में तेजी नहीं लाई गई। अब सोमवार को मंडी में खरीद फिर से शुरू होगी। ऐसे में संभावना है कि भारी मात्रा में गेहूं पहुंचेगा और भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट वेयर हाउस बहादुरगढ़ इंचार्ज रमन कपूर ने बताया कि अब तक दो हजार बैग का उठान किया गया है। यानी एक हजार क्विंटल गेहूं अनाज मंडी से उठाया गया है। अभी मंडी में 9 हजार क्विंटल गेेहूं का उठान बाकी है। इस भी जल्द उठाया जाएगा। वहीं फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर अजय हुड्डा ने बताया कि मंडी से उठान कार्य लगातार जारी है। रविवार को 700 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। सोमवार से उनके विभाग द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed