{"_id":"6406bcae5a371cb7c8033867","slug":"two-people-died-in-accident-involving-trolley-in-jhajjar-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: ट्राले ने दो कारों सहित बस को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: ट्राले ने दो कारों सहित बस को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत
Tue, 07 Mar 2023 09:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:55 AM IST
सार
झज्जर में ट्रक और दो कारों व एक बस की टक्कर से हुए हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा तक हुआ जब ट्रक गुरुग्राम मार्ग पर याकूबपुर और फरुखनगर के बीच एक गलत दिशा से आ रहा था।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर गुरुग्राम मार्ग पर याकूबपुर और फरुखनगर के बीच एक गलत दिशा से आ रहे वाले ने दो कारों व एक बस को टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार याकूबपुर और फरुखनगर के बीच झज्जर पुलिस सीमा में करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर गुरुग्राम- झज्जर मार्ग पर सड़क पर एक आई 20 कार डायवर्जन से टकरा गई थी।
विज्ञापन
सड़क मार्ग पर घायल की मदद करने के लिए रुके थे मारुति कंपनी के कर्मचारी
जिसकी मदद के लिए गुरुग्राम से मारुति कंपनी में झज्जर की तरफ आ रहे कर्मचारियों ने अपनी कार रोकी और क्षतिग्रस्त कार में घायल हुए युवकों निकालने लगे। वहीं उनके पीछे आ रही मारुति कंपनी के बस भी कर्मचारियों की गाड़ी को देखकर रुके और उनकी मदद करने लगी। मौके पर अन्य लोग भी मदद करने लगे थोड़ी देर बाद गलत दिशा से आ रहे ट्राले ने वहां खड़ी 2 कार व बस को टक्कर मार दी। जिसमें याकूबपुर निवासी अमन पुत्र बलबीर उम्र 37 साल व भूप सिंह निवासी भागवी उम्र करीब 60 साल की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं एक गंभीर रूप से घायल कृष्ण पुत्र दीवान निवासी तेलपा उम्र 40 वर्ष को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वही घायल पवन का झज्जर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक अमन मारुति कंपनी में ठेकेदार के तहत सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक कर्मचारी ने ट्राले को आते हुए देख लिया और उसने अन्य कर्मचारियों को धक्का मार के बचा लिया। दुलीना चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर मौजूद लोगों के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन