{"_id":"5838859b4f1c1b313513c2bf","slug":"murder-murder-in-jhajjar-fauji-crime-news-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आए फौजी को मारी गोली, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी पर आए फौजी को मारी गोली, पीजीआई में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंट गांव में छुट्टी पर घर आए फौजी को गांव के ही एक युवक ने वीरवार देर रात गोली मार दी। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों की मदद से फौजी को पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कोंट गांव में प्रवीन फौजी और गांव के ही युवक राहुल के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें युवक राहुल ने फौजी प्रवीन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली प्रवीन फौजी के कंधे में जा लगी। गोली लगने के बाद फौजी वहीं पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर प्रवीन को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। गोली लगने की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यहां पर पुलिस ने जांच करते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। वहीं पुलिस ने फौजी प्रवीन के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा वारदात में प्रयुक्त किए गए हथियार के बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है कि यह लाइसेंसी या अवैध है। वहीं घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
कोंट गांव में फौजी पर गांव के युवक द्वारा फायर करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। झगड़े की सही वजह का खुलासा आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद हो पाएगा।
दयाचंद, एसएचओ सदर थाना