{"_id":"027ceb03035caf6a059526e244417c7a","slug":"looted-coper-loded-truk-held-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांबे से भरे ट्रक के साथ छह लुटेरे काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांबे से भरे ट्रक के साथ छह लुटेरे काबू
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर लूट की वारदाताें को अंजाम देने वाले एक गिरोह को एसआईटी टीम ने काबू कर लिया है। साथ ही उनसे तांबे से भरा लूटा गया एक ट्रक भी बरामद कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि इस गिरोह से लूटपाट व चोरी के कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। एसआईटी टीम के सदस्य एएसआई पुनीत अपनी टीम के साथ कुलाना-पटौदी रोड पर गश्त कर रहे थे।
टीम को सूचना मिली कि इसी रोड पर कुछ दूरी पर दो गाड़ियों में सवार कुछ बदमाश वाहनों को लूटने की फिराक में हैं। उनके पास बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार और एक ऑल्टो के टेन गाड़ी हैं।
विज्ञापन
इसी पर एसआईटी टीम के सदस्य अपनी गाड़ी की रेड लाइट उतारकर कुलाना-पटौदी रोड पर आगे बढ़ने लगे। टीम कुछ ही दूरी पर चली थी कि दो युवकों ने एसआईटी टीम को रुकने का इशारा किया।
जैसे ही एसआईटी टीम के ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तो छह युवकों ने गाड़ी को घेर लिया। आरोपी युवक हाथों में रिवॉल्वर, डोगा गन, लाठी-डंडे और सरिये लिए हुए थे।
युवकों ने कहा कि जो भी रुपये-पैसे हैं, निकाल लो तथा गाड़ी को यहीं पर छोड़ दो। इस पर टीम के सदस्यों ने बदमाशों को खुद को पुलिस के हवाले करने की बात कही।
जैसे ही बदमाशों को पता चला कि गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी हैं तो वे वहां से भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा कर सभी छह आरोपियों को काबू कर लिया।
आरोपियों की पहचान झज्जर के ही मुंडाखेड़ा निवासी सुनील, भिवाड़ी निवासी पप्पू, दिल्ली के दिवालपुरी निवासी भीम सिंह व महेंद्र, दिल्ली के विकास नगर निवासी दिनेश व दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सत्यनारायण के रूप में हुई।
आरोपियों से एक 312 बोर का डोगा बंदूक, 2 कारतूस और एक 32 बोर का रिवॉल्वर व उसके 4 कारतूस बरामद हुए हैं।
इसके अलावा युवकों से लाठी-डंडे व सरिये भी बरामद किए। बदमाशों की स्विफ्ट और ऑल्टो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने लूट की दो वारदातों का खुलासा कर दिया है।
आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उनसे कई और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
जुलाई-अक्टूबर में हुई थी बड़ी वारदात
पकड़े गए आरोपियों ने जुलाई व अक्तूबर महीने में लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। 10 जुलाई की रात को भिवाड़ी से जम्मू जा रहे तांबे से भरे ट्रक को लूट लिया था।
वहीं 15 अक्तूबर की रात को भिवाड़ी से पंजाब जा रहे ट्रक को लूट लिया था। दोनों ट्रकों में 15-15 टन तांबा भरा हुआ था। लूटे गए तांबे की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। पुलिस ने तांबे से भरा एक ट्रक मुंडका दिल्ली से बरामद कर लिया है।
कबाड़ी का काम करते हैं सभी आरोपी
एसआईटी प्रभारी योगेश हुड्डा ने बताया कि ये सभी आरोपी दिल्ली में कबाड़ी का काम करते हैं। ये लूटा गया सामान मुंडका स्थित गोदाम में रखते थे, फिर उसे थोड़ा-थोड़ा करके व्यापारियों को बेच देते थे।
इसी तरह उन्होंने तांबे का एक ट्रक बेच भी दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। आरंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों पर चोरी का सामान खरीदने व बेचने के भी कुछ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
सभी की उम्र 20 से 30 के बीच
पकड़े गए सभी आरोपी युवा हैं। एसआईटी प्रभारी योगेश हुड्डा ने बताया कि सभी की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। अभी यह पता किया जा रहा है कि इन सभी के तार एक साथ कैसे मिले हैं। जांच में कई तथ्यों का खुलासा हो सकता है।