फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Husband commits suicide, case registered against two

Jhajjar: पति ने की आत्महत्या, पत्नी सहित दो के खिलाफ केस दर्ज, परिजनों ने पुलिस को सौंपा कथित सुसाइड नोट

Wed, 06 Dec 2023 06:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 06:41 PM IST
सार

मृतक ने कथित सुसाइड नोट भी छोड़ा है। नोट परिजनों ने पुलिस को सौंपा है। परिजनों ने मृतक की पत्नी व एक अन्य पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Jhajjar: Husband commits suicide, case registered against two
सांकेतिक तस्वीर suicide - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में ड्रेन नंबर-8 के पास एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने एक सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें परिजनों ने मृतक की पत्नी व एक अन्य व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी सहित दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जहांगीरपुर हाल अमर कॉलोनी झज्जर निवासी बलवान सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह अपने छोटे लड़के संदीप और लड़की सुनीता के साथ झज्जर में रहता है। उसका बड़ा लड़का मनोज गांव में रहता है। उसके लड़के संदीप की शादी हांसी के कुलाना गांव निवासी कविता के साथ हुई थी।
विज्ञापन


कविता ने तीन साल पहले श्याम मंदिर के सामने (पुराने बस स्टैंड) ब्यूटी पार्लर की दुकान की थी। यहां पर धौड गांव निवासी प्रदीप राज्याण उर्फ सीटू की पत्नी पूनम का आना जाना था। इस दौरान कविता का पूनम के पति प्रदीप से मेलजोल हुआ और बातचीत शुरू हो गई। उन्होंने प्रदीप को ऐसा करने से मना किया, जिस पर प्रदीप ने जान से मारने धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवान ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कविता भी साथ थी। इन लोगों ने उसके बेटे संदीप के साथ हाथापाई भी की। मृतक के पिता ने बताया कि उनको एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें संदीप ने प्रदीप राज्याण को पांच लाख रुपये उधार देने की बात लिखी है। साथ ही यह भी लिखा है कि यह राशि जब संदीप ने मांगी तो प्रदीप ने पूरे परिवार को मारने की धमकी दी।

उसने आरोप लगाया कि प्रदीप और कविता से परेशान होकर उसके बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के पिता बलवान की शिकायत पर मृतका की पत्नी कविता और प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके पर एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।


संदीप की आत्महत्या के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने सुसाइड नोट भी दिया है, जिसमें पैसे का लेन-देन भी लिखा है। सुसाइड नोट की जांच करवाई जाएगी। -रमेश कुमार, एएसआई, सदर थाना, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed