फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar, hindi news, accidentt, Jhajjar

सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, 9 घायल

Tue, 19 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 19 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar, hindi news, accidentt, Jhajjar
हादसा - फोटो : bureau
 थाना सदर के अंतर्गत हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि तीन अलग-अलग हादसों में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के ब्यान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईस्सरहेड़ी निवासी सुनील अपने भतीजे राहुल व संजय के साथ किसी काम से देर रात को बहन के घर मातन जा रहा था। वे तीनों डिस्कवर बाइक पर सवार थे। जब रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वे सिद्दीपुर कन्या गुरुकुल के पास पहुंचे तो सामने की तरफ से एक कैंटर से उनकी बाइक की भिड़ गई। हादसे के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे। सड़क दुर्घटना में उसके चाचा सुनील व चचेरे भाई राहुल को अधिक चोटें आने के कारण उनकी मौत हो गई। संजय ने बताया कि कैंटर चालक की तेज गति व लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। संजय ने बताया कि बाइक को चाचा सुनील चला रहा था। इसमें उसे भी काफी चोटें आई। घटना के बाद इलाज के लिए उसे राहगीरों की मदद से शहर के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से मौके का फायदा उठाकर अज्ञात कैंटर चालक फरार हो गया। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही जोगेंद्र ने बताया कि मरने वाले सुनील व राहुल आपस में चाचा-भतीजे थे। सोमवार को सिविल हास्पिटल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दो कारों में भिड़ंत 7 घायल
झज्जर रोड पर गांव नूना माजरा व डाबोदा के बीच सोमवार की सुबह रिट्ज कार व आई ट्वेंटी कार की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार आई ट्वेंटी कार झज्जर से बहादुरगढ़ की तरफ आ रही थी तो रिट्ज कार सवार दिल्ली एक शादी समारोह से शिरकत कर भिवानी जाने के लिए झज्जर की तरफ जा रहे थे। जब वे डीपीएस स्कूल के नजदीक पहुंचे तो उनमें टक्कर हो गई। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में आई ट्वेंटी कार में सवार महेंद्रगढ़ निवासी राजेंद्र घायल हो गया, जबकि रिट्ज कार में सवार भिवानी के कितवाला निवासी नवीन, उसकी पत्नी सुनीता, बहन सोनू, प्रिया, प्रियांशु व एक अन्य बच्चा भी घायल हो गए। उन्हें शहर के दो-अलग अलग हास्पिटलों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार इसमें चार को काफी चोटें आई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेंटर गिरने से मिस्त्री गंभीर
गांव टांडाहेड़ी में निर्माणाधीन एक व्यक्ति के मकान का लेंटर गिरने से राज मिस्त्री का कार्य करने वालो बहादुरगढ़ निवासी अलाऊद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जगदीश नामक जिस व्यक्ति के मकान में यह लेंटर गिरा है वह बीपीएल कार्ड धारक बताया जा रहा है। बीपीएल के आधार पर ही वह अपना आशियाना बना रहा था, लेकिन अचानक लेंटर गिरने से उस पर दोहरी मार पड़ गई। एक तो उसके मकान को नुकसान पहुंचा दूसरा इसमें मिस्त्री के घायल होने से उसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed