{"_id":"66ad098fb5e7855779046390","slug":"haryana-swift-car-collides-with-tree-in-nayagaon-bahadurgarh-driver-dies-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ के नयागांव में पेड़ से टकराई स्विफ्ट कार, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बहादुरगढ़ के नयागांव में पेड़ से टकराई स्विफ्ट कार, चालक की मौत
Fri, 02 Aug 2024 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:00 PM IST
सार
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक सुधीर विवाहित था और खेती बाड़ी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ के नयागांव में वीरवार की रात एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे के लिए एक कार चालक को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी वैगनआर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय सुधीर के रूप में हुई है। यह गांव मांडोठी का रहने वाला था। पुलिस को दी शिकायत में सोलधा के निवासी हिमांशु का कहना है कि वीरवार की रात को वह अपनी बाइक से गांव जा रहा था। नयागांव बाईपास चौक पर उसके मामा का लड़का सुधीर मिल गया। कुछ देर बातचीत करने के बाद वे सोलधा की ओर चल दिए।
विज्ञापन
सुधीर अपनी स्विफ्ट गाड़ी में था। रात करीब पौने 11 बजे जब हम नयागांव में पहुंचे तो सामने से एक वैगनआर कार हमारी तरफ आई और सुधीर की कार से हल्की टकरा गई। उसे बचाने के चक्कर में सुधीर ने गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ दी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सुधीर को काफी चोट आई। उसे अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एचएल सिटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हिमांशु का कहना है कि यह हादसा वैगनआर चालक की वजह से हुआ है। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।