फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   FIR has been registered in Bahadurgarh regarding the death of basketball player Aman

Bahadurgarh: बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत पर एफआईआर दर्ज, पिता सुरेश की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Wed, 24 Dec 2025 09:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 Dec 2025 09:04 PM IST
सार

शिकायत अमन के पिता सुरेश निवासी वत्स कॉलोनी, लाइनपार बहादुरगढ़ ने दी है। फिलहाल मामले में आरोपी अज्ञात बताए गए हैं। पिता का आरोप है कि स्टेडियम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण हादसा हुआ था।

विज्ञापन
FIR has been registered in Bahadurgarh regarding the death of basketball player Aman
अमन - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ में के रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बास्केटबॉल पोल गिरने से 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मामला 23 नवंबर का है जब स्टेडियम में अभ्यास के दौरान जर्जर हालत में लगा बास्केटबॉल पोल अचानक गिर पड़ा और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहां 24 नवंबर को उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। अमन के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायत अमन के पिता सुरेश निवासी वत्स कॉलोनी, लाइनपार बहादुरगढ़ ने दी है। फिलहाल मामले में आरोपी अज्ञात बताए गए हैं। पिता का आरोप है कि स्टेडियम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण हादसा हुआ था। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से बास्केटबॉल पोल की हालत जर्जर थी लेकिन इसकी मरम्मत या बदलाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन ने जिला और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उनकी असमय मौत से खेल जगत में शोक की लहर है। घटना के करीब एक माह बाद एफआईआर दर्ज होने से जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed