फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of a blood-stained youth found in a field in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: खेत में मिला खून से लथपथ युवक का शव, हाथ पर लिखा है चौहान, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

Tue, 10 Jan 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 10:41 PM IST
सार

पाहसौर गांव में शव मिला है। धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है। हाथ पर चौहान लिखा है।

विज्ञापन
Dead body of a blood-stained youth found in a field in Bahadurgarh
पाहसौर गांव के खेतों में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरढ़ के बादली क्षेत्र के पाहसौर गांव के पास खेत में एक युवक का शव मिला है। युवक के हाथ, चेहरे और सिर में चोट के निशान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद युवक का शव फेंका गया है। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहचान के लिए आसपास के लोगों से प्रयास करवाए गए हैं। फिलहाल शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पाहसौर गांव में बीपीएल कालोनी के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव पूरी तरह खून में लथपथ था। चेहरे, सिर और हाथ पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


संभावना है कि युवक की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सुराग तलाशने के लिए आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का शव देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेजधार हथियार से हत्या की गई है। मृतक के हाथ पर चौहान लिखा हुआ है। उम्र का अंदाजा भी 30 वर्ष लगाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक वेयरहाउस में कार्यरत है जिसके लिए क्षेत्र के सभी वेयरहाउस मालिकों और कर्मचारियों से बातचीत की जा रही है।थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed