फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कैंटर व बाईक की टक्कर में छात्र की मौत

कैंटर व बाईक की टक्कर में छात्र की मौत

Fri, 08 Mar 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
कैंटर व बाईक की टक्कर में छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। दुजाना मार्ग पर कैंटर व बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बिसाहन निवासी गगन पुत्र सुरेंद्र 11वीं कक्षा, बेरी निवासी अमन पुत्र रामहेर दोनों दुजाना के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं और वीरवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर दुजाना स्कूल में जा रहे थे। जैसे ही वे स्कूल के नजदीक पहुंच तो सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए दुजाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते वक्त छात्र गगन ने रास्ते में दम तोड़ दिया और छात्र अमन का पीजीआई में इलाज चल रहा है। इस बारे में बेरी चौकी के जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि दुजाना मार्ग पर कैंटर व बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में बाईक पर सवार एक छात्र की मौत हो गई ओर दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज पीजीआई एमएस रोहतक में चल रहा हैं। रोहतक पीजीआई में छात्र के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed