{"_id":"5b63608d4f1c1b05468b595e","slug":"91533239437-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर संदेह जनक परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी प्रभारी शहर झज्जर राजेश कुमार ने बताया कि गांव पाटोदा हाल कादीपुर एंक्लेव गुरुग्राम निवासी हनुमान प्रसाद ने शिकायत दी थी कि उसके पुत्र अमित कुमार ने करीब 7 माह पूर्व तरुण पुत्र राधेश्याम निवासी झज्जर शहर की ट्रेडिंग कंपनी को किराए पर लिया हुआ था। जिसमें घरेलू सामान व सिगरेट वगैरह का व्यापार किया जाता था। इस व्यापार में उसके लड़के ने करीब 35 लाख रुपये लगा रखे थे। लालच में आकर तरुण व अन्य ने अमित के साथ नोकझोंक करते हुए हिसाब देने से इंकार कर दिया। हिसाब के लिए आया तो परिणाम भुगतने की धमकी दी। 25 जुलाई 2018 को अमित तरुण के पास जाने की बात कहकर गया था। उसी दिन दोपहर को उसे सूचना मिली कि तरुण, राधेश्याम व श्याम गौरव का अमित के साथ झगड़ा हुआ है। जिसमें अमित को काफी चोटें लगी है। संदिग्ध परिस्थितियों में अमित को आग लग गई, जिसे जली हुई अवस्था में अस्पताल ले गए। उसे संदेह है कि तीनों ने मिलकर मारपीट करके उसे आग लगाई। शिकायत पर थाना झज्जर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उपचार के दौरान 29 जुलाई की रात को अमित की मौत हो जाने पर मुकदमा में धारा 306 जोड़ दी गई। पुलिस टीम द्वारा मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी तरुण पुत्र राधेश्याम निवासी चोपटा बाजार झज्जर को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।