फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संशोधित फाइल नंबर 1 19-09-33

संशोधित फाइल नंबर 1 19-09-33

Mon, 16 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
संशोधित फाइल नंबर 1  19-09-33
क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन वाहन छीनने की वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
द्वारका से बीती रात हायर की गई ओला कंपनी की एक कैब बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डाबोदा के पास कुछ बदमाशों ने छीन ली। चार बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया। वाहन चालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के शिव विहार के निवासी धीरेंद्र ने अपनी वैगनआर कार ओला कंपनी में लगा रखी है। वह खुद ही गाड़ी चलाता है। शनिवार-रविवार की रात करीब 2 बजे वह द्वारका के पास था तो कंपनी क ी ओर से उसके पास बुकिंग का मैसेज आया। फिर उसने मैसेज में मिले नंबर पर बात की तो एक युवक ने उसे द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल के पास बुलाया। वहां पहुंचा तो चार युवक मौजूद थे। धीरेंद्र के अनुसार, उक्त युवकों ने गांव मांडोठी के लिए गाड़ी बुक की। वह युवकों को बैठाकर मांडोठी के लिए चल दिया। करीब 3 बजे जब वह डाबोदा-मांडोठी रोड पर केएमपी के पास पहुंचा तो एक युवक ने लघुशंका की बात कहकर कार रुकवाई। उसने गाड़ी रोकी तो चारों युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। एक ने चाबी निकाल ली। उसे जबरन गाड़ी से बाहर निकाल दिया और युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में उसका पर्स व मोबाइल था। इसके बाद उसने सदर थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

लगातार हो रही वारदातों पर नहीं लग पर रही लगाम
गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार वाहन छीना-झपटी की वारदात हा रही हैं। इस महीने की शुरुआत में ही झज्जर रोड पर एक ट्रैक छीनने का प्रयास किया गया। गत 12 अक्तूबर की रात को सेक्टर-9 मोड़ के पास ट्रक छीनने का प्रयास तो 13 अक्तूबर की रात अज्ञात लोग एक ट्रक ले गए। अब डाबोदा के पास गाड़ी छीन ली गई। लगातार बढ़ रही इन वारदातों ने पुलिस प्रशासन को भी परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों तक पहुंचने का किया जा रहा प्रयास
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि वाहन मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। बुकिंग के द्वौरान इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के आधार पर युवकाें तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें पकड़कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed