फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2.38 lakh under the pretext of credit card renewal.

Kaithal News: क्रेडिट कार्ड रिन्यू कराने का झांसा दे युवक से 2.38 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
2.38 lakh under the pretext of credit card renewal.
कैथल। सिणद निवासी एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड रिन्यू कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से 2,38,473.80 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने खुद को आरबीएल बैंक का अधिकारी बताते हुए शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी थी।
विज्ञापन

फाइल पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के बाद मोबाइल हैक हो गया और उसके कार्ड से लगातार रकम कटने लगी। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार निवासी सिणद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड ले रखा है, जिसकी लिमिट तीन लाख रुपये है। कार्ड से उसका मोबाइल नंबर भी जुड़ा हुआ है। नौ सितंबर को उसके मोबाइल पर 8540948509 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आरबीएल बैंक का अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने उसे कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये का इस्तेमाल हुआ है और 16 सितंबर को बिल बनेगा। उसने यह भी कहा कि कार्ड रिन्यू नहीं कराने पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। कार्ड रिन्यू कराने के नाम पर आरोपी ने उसके व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेजी। इस पर आरबीएल क्रेडिट कार्ड 41 (2) एपीके लिखा हुआ था।
विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल : प्रदीप के अनुसार उसने फाइल पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से रकम कटने के ओटीपी आने लगे। जब उसने कार्ड का रिकॉर्ड चेक किया तो चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये रकम निकाली जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed