{"_id":"6aa46849d1564a9b6a0ab5a9","slug":"13-year-old-student-drowns-while-fishing-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-148059-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मछली पकड़ने गया 13 वर्षीय छात्र डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मछली पकड़ने गया 13 वर्षीय छात्र डूबा, मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो अखिलेश
- फोटो : Archive
चरवा कोतवाली के चौराडीह गांव में मछली पकड़ने गए छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौराडीह गांव निवासी रामराज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा अखिलेश कुमार गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।
जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। इसी बीच उन्हें घटना की जानकारी मिली। परिजन आनन-फानन में तालाब पहुंचे और बच्चे का शव देखकर बदहवास हो गए।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की छानबीन की जा रही है।

फाइल फोटो अखिलेश- फोटो : Archive
विज्ञापन