फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे

चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे

Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे
चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन

बहादुरगढ़ (ब्यूरो)।
पुलिस ने हिमाचल से तस्करी करके लाई जा रही चरस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने तस्करों से 4 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

स्पेशल स्टाफ बहादुरगढ़ को सूचना मिली थी कि हिमाचल के निवासी ताराचंद और रोशन लाल नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं। शनिवार को भी वे अपनी आल्टो गाड़ी में काफी चरस लेकर बादली क्षेत्र में आएंगे। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर बादली बाईपास पहुंची। पुलिस टीम द्वारा बहादुरगढ़ रोड बादली बाईपास पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के पश्चात टीम द्वारा आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगाह रखी जा रही थी। कुछ ही समय पश्चात बहादुरगढ़ की तरफ से एक सफेद रंग की आल्टो कार आती दिखाई दी। उसके दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रुकवाया। पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम रोशन लाल और दूसरे ने अपना नाम ताराचंद बताया। दोनों हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर हंसराज भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी लेने पर पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से मौका पर नगदी सहित नशीला पदार्थ चरस बरामद की गई। बरामद चरस का वजन किया गया तो 4 किलो 700 ग्राम पाया गया। तस्करी करके लाई गई चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed