{"_id":"5abea1234f1c1bb9618b49d5","slug":"81522442531-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कार में मारी टक्कर, फिर पिस्तौल के बल पर की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले कार में मारी टक्कर, फिर पिस्तौल के बल पर की लूट
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
गांव छारा में बीती रात चार युवकों ने पिस्तौल दिखाकर एक व्यक्ति से कार, पर्स व मोबाइल छीन लिए। पहले युवकों ने अपनी कार से टक्कर मारकर गाड़ी रुकवाई, फिर लूटपाट की। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
झज्जर जिले के गांव समसपुर माजरा का निवासी पुनीत कान्ट्रैक्टर है। वीरवार को किसी काम के सिलसिले में वह जन्नत होटल गया था। काम निपटने के बाद देर रात को घर के लिए वापस चला। रात 11 बजे छारा बाईपास पहुंचा था एक गाड़ी उसका पीछा कर रही थी। बाईपास पर पहुंचा तो पीछे से उसकी गाड़ी में हलकी टक्कर लगी। संभालने के लिए वह गाड़ी से बाहर आया। तभी उक्त वरना कार आगे आकर रुकी। उसमें से चार युवक बाहर निकले। एक के हाथ में पिस्तौल थी। उस युवक ने आते ही उस पर पिस्तौल अड़ा दी और गाड़ी की चाबी मांगी। विरोध किया तो जोर जबरदस्ती कर उससे पर्स, मोबाइल व गाड़ी की चाबी छीन ली। पर्स में 4500 रुपये व एटीएम कार्ड थे।
इसके बाद दो युवक वरना और अन्य दो उसकी स्विफ्ट कार को लेकर भाग गए। नजदीक स्थित एक ढाबे से उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में घेराबंदी शुरू की, मगर लुटेरे फरार हो चुके थे। उधर, मांडोठी चौकी पुलिस प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।