फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   व्यक्ति ने पुत्र पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

व्यक्ति ने पुत्र पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Mon, 05 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति ने पुत्र पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लाइनपार निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलत: सोहटी का निवासी सुरेश कुछ समय से लाइनपार के नेताजी नगर में रह रहा है। 5 मार्च को उसके बेटे प्रिंस की शादी है। इसलिए उसके घर में काफी मेहमान आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुरेश के बड़े बेटे संदीप ने शराब पी रखी थी। शनिवार की रात किसी बात पर सुरेश के बड़े बेटे संदीप का उनके साथ झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने कहा है कि उसके 4 बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा संदीप अलग रहता है। शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे संदीप ने घर के बाहर आकर प्रिंस को गालियां दी। प्रिंस बाहर आया तो मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पत्नी रोशनी प्रिंस को छुड़ाने आई तो संदीप ने अपनी मां से भी हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुरेश के मुताबिक जब वह बीच बचाव करने लगा तो संदीप ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। रिश्तेदारों ने उसे छुड़ाया। जाते-जाते संदीप उसे जान से मारने की धमकी दे गया। उसे व उसके परिवार को संदीप से जान का खतरा है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। उधर, लाइनपार थाना पुलिस प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवक को काबू कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति ने पुत्र पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed