फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire breaks out in car seat manufacturing shop, causing loss of Rs 20 to 25 lakh

Jind News: कार सीट बनाने की दुकान में लगी आग, 20 से 25 लाख का नुकसान

Wed, 21 Oct 2026 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in car seat manufacturing shop, causing loss of Rs 20 to 25 lakh
फोटो 20जेएनडी14-रोहतक-भिवानी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास लगी दुकान में आग। संवाद
जींद। रोहतक-भिवानी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार देर रात कार की सीटें बनाने वाली दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखी तैयार सीटें और सीट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा मैटीरियल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक सुमेर ने आग से करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया है। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकान मालिक सुमेर ने बताया कि सोमवार देर रात वह खाना खाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान आसपास की दुकानों पर मौजूद लोगों ने उनकी दुकान से धुआं उठते देखा। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत उन्हें और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।


कच्चे मैटीरियल के कारण तेजी से फैली आग
दुकान में कार की सीटें तैयार की जाती हैं। सीट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा मैटीरियल और तैयार सीटें रखी हुई थीं। आग लगने के बाद मैटीरियल ने तेजी से आग पकड़ ली जिससे कुछ ही समय में आग ने दुकान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास जारी रखा और दमकल विभाग के पहुंचने का इंतजार किया।

फोटो 20जेएनडी14-रोहतक-भिवानी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास लगी दुकान में आग। संवाद

फोटो 20जेएनडी14-रोहतक-भिवानी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास लगी दुकान में आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed