{"_id":"5a76148c4f1c1bc83b8b4bc2","slug":"81517687948-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही-चौकीदार विवाद : न केस दर्ज हुआ, न ही सुलह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही-चौकीदार विवाद : न केस दर्ज हुआ, न ही सुलह
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में वीरवार की रात चौकीदार और एएसपी के गनमैन के बीच हुए विवाद में शनिवार तक स्थिति ज्यों की त्यों रही। इस संबंध में पुलिस ने न तो किसी के खिलाफ केस दर्ज किया और न ही दोनों पक्षों ने समझौता किया। इस मामले की दिनभर शहर में चर्चा रही।
ये है मामला
दरअसल, छारा का निवासी रोमहर्ष बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में चौकीदार है। गत वीरवार की रात वह किचन में काम कर रहा था तो उसी दौरान एक पुलिस कर्मी से उसका विवाद हो गया। रोमहर्ष का आरोप है कि एएसपी के गनमैन ने धौंस दिखाकर उससे वीआईपी रूम की चाबी मांगी थी। इंकार करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। जाते-जाते वह जान से मारने व बदमाशों से मरवाने तक की धमकी दे गया था। अधिक पीड़ा होने पर वह शुक्रवार की सुबह पीजीआई रोहतक में भर्ती हुआ था।
दूसरे कर्मचारी भी चुप
रोमहर्ष ने फिलहाल थाने में तो शिकायत नहीं दी है, मगर शुक्रवार को सोशल साइट्स पर डाली गई शिकायत दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। मामला संज्ञान में आने पर एएसपी ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया भी था, मगर रोमहर्ष नहीं आ सका। बताते हैं कि विधायक नरेश कौशिक ने भी मामले की निपटाने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल स्थिति ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। वहीं इस मामले में रेस्ट हाउस के अन्य कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं। एक कर्मचारी ने कहा कि रोमहर्ष से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
एएसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। फिलहाल गनमैन और ड्राइवर से बात की गई है। रोमहर्ष को भी बुलाया गया था, मगर वह नहीं आ पाया। उसने रविवार को मिलने को कहा है। उसका पक्ष जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। मामले में जो भी दोषी मिलता है उस पर कार्रवाई होगी।