{"_id":"5c1d50e9bdec2256b06eece4","slug":"71545425129-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में मानेसर जा रहे थे दो मौसेरे भाई, एमपी माजरा में ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी की तलाश में मानेसर जा रहे थे दो मौसेरे भाई, एमपी माजरा में ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। नौकरी की तलाश में बाइक पर सवार होकर गुरूग्राम के मानेसर जा रहे दो मौसेरे भाइयों को गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। युवकों को कुचलने के बाद भागते समय ट्रक ने एक इनोवा गाड़ी को भी टक्कर मार दी। लोगों ने पीछा किया चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोपहर बाद झज्जर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
मृतकों की पहचान अक्षय निवासी गोकलगढ़ (रिवाड़ी) व धर्मेंद्र निवासी फतेहपुर के तौर पर हुई है। अक्षय इन दिनों गांव फतेहपुर में अपनी मौसी के यहां आया हुआ था। अक्षय व उसका मौसेरा भाई धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से नौकरी की तलाश में थे। शुक्रवार की सुबह दोनों नौकरी की तलाश में पल्सर बाइक पर सवार होकर मानेसर के लिए निकले। करीब साढ़े 11 बजे ये एमपी माजरा गांव के नजदीक पहुंचे ही थे कि सामने गलत दिशा से तीव्र गति से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों को कुचलता हुआ ट्रक आगे बढ़ गया। भागते समय ट्रक चालक ने एक इनोवा गाड़ी को भी टक्कर मार दी, गनीमत रही कि उसमें सवार लोगों को चोट नहीं आई। लोगों ने पीछा किया तो चालक ट्रक को सड़क पर खड़ा कर खेतों के रास्ते भाग गया।
इधर, ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह से चोटिल हुए अक्षय और धर्मेंद्र दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को झज्जर स्थित नागरिक अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। जेब में मिले आधार कार्डों से युवकों की पहचान हो पाई। पुलिस ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही रिवाड़ी व फतेहपुर से दोनों युवकों के परिजन झज्जर अस्पताल में पहुंचे। युवकों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिए। दोनों की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, बादली थाना प्रभारी अशोक दहिया ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक में मिले दस्तावेजों के आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।