{"_id":"5aaec5b54f1c1ba6768b6533","slug":"71521403317-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाके के समीप बाइक को टक्कर मार कार चालक हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नाके के समीप बाइक को टक्कर मार कार चालक हुआ फरार
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस नाके के समीप बाइक को टक्कर मार कार चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
समसपुर मोड़ पुलिस नाके के समीप रविवार दोपहर एक सेंट्रो कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बौंदकलां थाना क्षेत्र के गांव ऊण निवासी प्रदीप घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ऊण निवासी प्रदीप रविवार दोपहर समसपुर से दादरी शहर की तरफ आ रहा था। समसपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।