{"_id":"5a357d354f1c1b0d698c25ac","slug":"71513454901-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सुर्खपुर रोड बाईपास के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार के अनुसार बामड़ौला गांव निवासी दीपक बाइक पर सवार होकर सुर्खपुर रोड बाईपास से झज्जर शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाइक की जेसीबी के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दीपक ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक दीपक शहर की एक अकेडमी में कोचिंग ले रहा था। जोकि बाइक पर सवार होकर हर रोज झज्जर आता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से मिले कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई तथा घटना को लेकर उसके परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया। वहीं, पुलिस ने परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।