फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक्शन मूड में सीएम फ्लाइंग, अनियमिताएं मिलने पर किया केस

एक्शन मूड में सीएम फ्लाइंग, अनियमिताएं मिलने पर किया केस

Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक्शन मूड में सीएम फ्लाइंग, अनियमिताएं मिलने पर किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम बुधवार को एक्शन मूड में नजर आई। संयुक्त टीम ने आरटीए कार्यालय में छापेमारी कर सुबह से देर शाम तक रिकार्ड खंगाला। जांच के दौरान रिकार्ड में काफी खामियां मिली। रिकार्ड में ओवरलोड वाहनों के चालान में गोलमाल नजर आने पर टीम ने आरटीए सहायक सचिव एवं कर्मचारियों के खिलाफ थाना सदर पुलिस को शिकायत दे दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, लंबे समय से लोगों द्वारा आरटीए कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की शिकायतें की जा रही थी। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को राज्य के कई जिलों में छापेमार कार्यवाही की। इसी कार्रवाई के तहत सीआईडी इंचार्ज दिनेश ढाका और सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर रामनिवास के नेतृत्व में टीम ने बहादुरगढ़ में कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे आरटीए कार्यालय में दस्तक दी और आते ही कर्मचारियों से रिकार्ड मांगा। टीम ने कार्यालय में रखी बस परमिट, वाहन, चालान, पासिंग फीस, लाइसेंस से संबंधित सभी फाइलों की जांच की। एक-एक फाइल को खंगाला और कंप्यूटर पर भी रिकार्ड की जांच की। इस कार्रवाई के चलते अमूमन शाम पांच बजे तक खुलने वाला यह कार्यालय बुधवार को रात 9 बजे तक खुला रहा। करीब 10 घंटे तक टीम लगातार रिकार्ड जांचती रही। जांच के दौरान चालान संबंधी काफी खामियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजन में गोलमाल
जांच में ओवरलोड वाहनों के चालान में बड़ी हेराफेरी सामने आई। जिसे देखकर टीम के अधिकारी भी गंभीर हो गए। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग सालभर के चालानों की जांच की गई। जांच में ओवरलोड वाहनों के चालान में काफी छेड़छाड़ पाई गई। चालान करते वक्त जितना वजन दर्ज किया गया था। उसके भुगतान के दौरान विभाग के कर्मचारियों द्वारा उसे यहां कम दिखाया जा रहा है। उक्त मामले में टीम ने पुलिस को शिकायत दी। छापेमारी टीम में एएसआई अनिल, एएसआई रामकिशन, जितेंद्र, पवन आदि भी शामिल थे।

आमजन परेशान
आरटीए कार्यालय के सभी कर्मचारी दिनभर टीम को रिकार्ड दिखाने में लगे हुए थे। यही कारण था कि कार्यालय के कुछ कमरे तो बिलकुल खाली नजर आए। छापेमारी के कारण लोगों के कामकाज भी नहीं हो पाए, जिससे उन्हें परेशानी हुई। शहर निवासी रवींद्र ने बताया कि उन्हें लाइसेंस संबंधी कोई काम था, इसलिए वह आरटीए कार्यालय में आया था। जहां काफी देर तक तो कर्मचारियों का इंतजार किया। फिर एक कर्मचारी ने वीरवार को आने की बात कही।

दलाल भी रहे गायब
दिनभर सीएम फ्लाइंग की छापेमार कार्रवाई का न केवल आरटीए बल्कि आसपास लगते अन्य कार्यालयों में भी हड़कंप मचा रहा। शाम पांच बजे तक विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों को भी छापेमारी का भय सताता रहा। इतना ही नहीं बुधवार को आमतौर पर आरटीए ऑफिस के आसपास मंडराने वाले दलाल भी नजर नहीं आए।

वर्जन
सीआईडी इंचार्ज दिनेश ढाका ने कहा कि शिकायतों के आधार पर यह कार्यवाही राज्य के कई जिलों में की गई है। बहादुरगढ़ आरटीए आफिस के रिकार्ड में कई खामियां एवं ओवरलोड वाहनों के चालान संबंध में बड़ा हेरफेर मिला है। इस संबंध में आरटीए सहायक सचिव एवं यहां कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई करने के लिए शिकायत दे दी है।


वर्जन
थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि टीम की शिकायत के आधार पर आरटीए कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिस चालान में छेड़छाड़ हुई है, उस पर जिस कर्मचारी या अधिकारी के हस्ताक्षर मिलेंगे, उसी आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



- जांच के दौरान ओवरलोड वाहनों के चालानों में मिली हेराफेरी
- 10 घंटे तक टीम ने खंगाला आरटीए विभाग का रिकार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed