{"_id":"5b89a55642c792462f5eb04d","slug":"61535747414-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहाना सरपंच के भाई सुभाष की जहर खिलाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरहाना सरपंच के भाई सुभाष की जहर खिलाकर हत्या
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 लाख रुपये वापस मांगे तो तीन भाइयों ने जहर पिला कर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। बरहाना गांव के सरपंच राम के भाई सुभाष की तीन लोगों ने वीरवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक सुभाष के भाई पिंकी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बेरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बरहाना गांव के सरपंच राम का भाई खेतीबाड़ी करता था। रोहतक के प्रेम नगर निवासी तीन लोगों के साथ पैसों का लेन-देन था, जो कि हत्या की वजह बना। मृतक सुभाष के भाई पिंकी की शिकायत पर रोहतक प्रेम नगर निवासी अनिल, सतीश व जोगेंद्र ने उसके भाई को कुछ घोलकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध अवस्था में दीमाना रोड पर पड़ा मिला। वे सुभाष को रोहतक के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पास से परिजनों को नोट भी मिला है।
नोट में लिखा- रुपये मांगता हूं तो मुझे झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी
मृतक के पास मिले कागज में मृतक सुभाष ने पूरे हालात बयां कर रखे हैं। कागज में लिखा है कि अनिल, सतीश, जोगेंद्र जो कि तीन भाई हैं, तीनों ने उससे 30 लाख रुपये उधार ले रखे हैं, जोकि उसे वापस नहीं दे रहे हैं। जब रुपये मांगता हूं तो मुझे झूठे केस में फंसा देने की बात कहते हैं। वह जब उनसे पैसे मांगने गया तो उसे कुछ घोल कर पिला दिया। उसकी मौत के जिम्मेदार अनिल, सतीश और जोगेंद्र हैं, जिनके रोहतक में दो होटल आस्था और अरमान हैं। उसके साथ न्याय करें।
विज्ञापन
29 को घर से गया था सुभाष
मृतक सुभाष के भाई पिंकी ने बताया कि सुभाष 29 अगस्त को घर से गया था। घर पर वह रोहतक के तीनों भाइयों अनिल, सतीश, जोगेंद्र से पैसे लेने की बात कहकर निकला था, जो कि 30 अगस्त को करीब 10 बजे दीमाना रोड पर बेसुध अवस्था में मिला था।
चार वर्ष का बेटा और नौ महीने की है बेटी
मृतक सुभाष अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। इसकी शादी गुरुग्राम के गांव हसालपुर में करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा चार वर्ष का और बेटी करीब नौ महीने की है। मृतक के भाई पिंकी के अनुसार आरोपियों द्वारा रुपये नहीं लौटाने के चलते वह अक्सर परेशान रहता था।
नोट की करवाई जाएगी एफएसल जांच : एसएचओ
मृतक के परिजनों ने एक नोट दिया है, जिसकी एफएसएल जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा कि नोट कितना पुराना है और लिखावट किसकी है। फिलहाल मृतक के भाई पिंकी की शिकायत पर रोहतक के प्रेम नगर निवासी अनिल, सतीश, जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। - सोमवीर, थाना प्रभारी, बेरी