फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रक सवार युवकों ने मारपीट कर छीनी नकदी व मोबाइल

ट्रक सवार युवकों ने मारपीट कर छीनी नकदी व मोबाइल

Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रक सवार युवकों ने मारपीट कर छीनी नकदी व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
झज्जर रोड पर ट्रक सवार कुछ युवकों ने मारपीट कर एक युवक से मोबाइल व नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देकर वे झज्जर की तरफ भाग गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस आए तो इनमें से एक युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को रिमांड पर लिया है।
मूलत: हरदोई (यूपी) के निवासी शकील, जाफरान और अहीरवान पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ में रह रहे हैं। वे यहां झज्जर रोड स्थित काशी गार्डन में वेटर का काम करते हैं। शुक्रवार की रात को ये तीनों छोटूराम पार्क में कामकाज से निपटा कर वापस काशी गार्डन जा रहे थे। रात करीब ढाई बजे जब पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक उनके नजदीक आकर रुका। उसमें से छह-सात युवक नीचे उतरे और तीनों के साथ मारपीट की। मारपीट कर वे शकील से 3500 रुपये व मोबाइल छीन कर झज्जर की ओर भाग गए। इसके बाद शकील ने ठेकेदार बिजेंद्र को आपबीती बताई। बिजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर उक्त युवकों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शकील के मुताबिक, काफी तलाश करने के बाद वे झज्जर रोड पर आकर खड़े हो गए। तभी झज्जर की तरफ से एक ट्रक आया। मोटरसाइकिल अड़ाकर जब ट्रक को रोकना चाहा तो उसमें से उतरकर युवक भागने लगे। उन्होंने पीछा कर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। उक्त युवकों में से एक युवक पकड़ा गया। वापस आए तो ट्रक भी वहां से गायब था। उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान आसौदा निवासी रजनीश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। उक्त युवक पर पहले भी सिटी थाने में मोबाइल छीनने का केस दर्ज है। रिमांड अवधि के दौरान उससे उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कर्ण सिंह, जांच अधिकारी, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed