{"_id":"5aac21fc4f1c1ba9758b5e0c","slug":"61521230332-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह ने तीन घरों के ताले तोड़े, एक में ही कर पाए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गिरोह ने तीन घरों के ताले तोड़े, एक में ही कर पाए चोरी
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर गिरोह ने तीन घरों के ताले तोड़े, एक में कर पाए चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
गांव निमड़ी में बुधवार रात्रि चोरों ने अलग-अलग तीन घरों में सेंधमारी की लेकिन चोर एक घर में ही चोरी कर पाए। पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निमड़ी में चोरों ने बुधवार रात्रि को राजेश राठी, कमल सिहाग और भूप सिंह चहल के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोर राजेश राठी और कमल सिहाग के घरों में चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए।
पुलिस को दी शिकायत में भूप सिंह चहल ने बताया कि घर पर उसकी पत्नी रमेश देवी थी। इस दौरान चोरों ने दो कमरों के कुंदों को कटर से काटकर घर में रखा 15 हजार रुपये कैश, सोने की अंगूठी, कानों की झुमकी, चांदी की पाजेब और अन्य जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने भूप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।