{"_id":"5cb640afbdec2213ec623a93","slug":"51555447983-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले युवक का शव नहर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले युवक का शव नहर में मिला
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। घर से हरिद्वार जाने के लिए निकले सोनीपत निवासी एक युवक का शव बहादुरगढ़ इलाके से गुजर रही एनसीआर माइनर में मिला है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव खेड़ी जसोर से गुजर रही एनसीआर माइनर के किनारे एक शव अटका हुआ था। वहां से गुजर रहे एक किसान की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान 34 वर्षीय अमित कुमार निवासी महलाणा सोनीपत के तौर पर हुई। पुलिस बॉडी को नागरिक अस्पताल ले आई और परिजनों को सूचना दे दी। देर शाम मृतक के परिजन पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, अमित 14 अप्रैल को हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं है। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। आशंका है कि जब वह नहर की तरफ गया तो उसका पांव फिसल गया और डूब गया। बहकर शव खेड़ी जसोर तक पहुंच गया। असल कारण क्या है ये जांच का विषय है। मामले के जांच अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों के बयान पर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।