फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेक्टर-9 बाइपास पर चाकू के बल पर व्यवसायी से छीनी गाड़ी

सेक्टर-9 बाइपास पर चाकू के बल पर व्यवसायी से छीनी गाड़ी

Thu, 10 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-9 बाइपास पर चाकू के बल पर व्यवसायी से छीनी गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सेक्टर-9 बाईपास पर बीती देर सायं तीन बदमाशों ने मारपीट के बाद चाकू के बल पर एक व्यवसायी की कार छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी भी की, मगर बदमाश भाग निकले। गाड़ी के साथ-साथ बदमाश व्यवसायी का मोबाइल व करीब 17 हजार रुपये भी नकदी भी ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोहाना की अनाज मंडी के निवासी प्रवीण की बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में कपड़ा-धोती आदि की फैक्टरी है। यहां से कई क्षेत्रों में कपड़ा सप्लाई किया जाता है। मंगलवार की शाम को वह गोहाना से बहादुरगढ़ आ रहा था। सेक्टर-9 बाईपास पर जब पार्क के नजदीक पहुंचा तो यह वारदात हुई। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण ने कहा कि पार्क के नजदीक पहुंचने पर साइड से एक गाड़ी गुजरी। उस गाड़ी में सिख पगड़ी बांधे हुए तीन युवक सवार थे। उन्होंने कहा कि आपकी गाड़ी का बंफर टूटा हुआ है। इस पर उसने गाड़ी रोकी और पीछे बंफर चेक करने गया। इसी दौरान उन तीनों में से एक उसकी स्विफ्ट गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। फिर एक गाड़ी पीछे की तरफ आ गया, उसमें दो लोग मौजूद थे। उन्हें देखकर उसने गाड़ी की खिड़की खोलनी चाही तो आगे वाली गाड़ी से दो बदमाश उतरे। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू की। फिर एक ने चाकू लगा दिया। इस पर वह घबरा गया और पीछे हट गया। फिर वे बदमाश उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में मोबाइल व लगभग 17 हजार रुपये सहित काफी अन्य सामान था।
विज्ञापन

पहले भी हुई हैं कई वारदात
क्षेत्र में लूटपाट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई वारदात इस तरह की हो चुकी हैं। ज्यादातर में से पुलिस सुलझा भी नहीं पाई है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लोगों के घरों में घुसकर भी वो वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूकते। पिछले एक महीने में ही लूटपाट की छह बड़ी वारदात हो चुकी हैं। इनमें से केवल एक मामले को ही पुलिस सुलझा पाई है। लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनेभर में ये वारदात हुईं
- 9 अप्रैल की रात सेक्टर-9 में घर में घुसकर गन प्वाइंट पर डेढ़ लाख की लूट
-22 अप्रैल को सराय मोड़ के पास बस रुकवाकर चालक से 25 हजार रुपये छीने।
- 24 अप्रैल को सोलधा के पास से छीनी गई ओला कैब
- 4 मई को रात को जाखोदा स्थित शराब ठेके पर लूट
- 8 मई की रात को सेक्टर-9 बाईपास पर गाड़ी छीनी

अधिकारी बोले
व्यवसायी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जाएगी। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
- अमित कुमार, प्रभारी, सेक्टर-9 पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed