फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घी, चीनी व नकदी चुरा ले गए चोर

घी, चीनी व नकदी चुरा ले गए चोर

Wed, 05 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
घी, चीनी व नकदी चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
बादली। गांव इस्माइलपुर स्थित एक मकान में बीती रात चोरी हो गई। ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा तो चोर यहां से 1500 रुपये के अलावा, चीनी, दही व घी ही चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरी की यह वारदात गांव के निवासी जगपाल के घर में हुई है। रात को राजेश का परिवार खाना खाकर सो गया। इसी रात दीवार फांद कर अज्ञात चोर इस घर में घुस गए। चोरों ने 1500 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। इसके अलावा चीनी, घी के डिब्बे व दही की डोली भी ले गए। सुबह परिवार उठा तो चोरी की घटना का पता चल पाया। सूचना मिलते ही बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू। चोरी की इस वारदात की ग्रामीणों में भी खूब चर्चा रही। एक व्यक्ति ने तो यह तक कह दिया कि चोर भूखे थे, राशन पानी का जुगाड़ करने के लिए चोरी कर गए। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पुलिस से यह भी कहा कि गांव में नशेड़ियों की तादाद बढ़ती जा रही है। इसी वजह से चोरी की वारदातें हो रही हैं। यदि यहां गश्त बढ़ाई जाए तो इन वारदातों पर अंकुश लग सकता है। उधर, बादली थाना प्रभारी अशोक दहिया ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed