फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गाड़ी हटाने की बात कहने पर व्यक्ति को पीटा, बहन का ईंट मारकर फोड़ा सिर

गाड़ी हटाने की बात कहने पर व्यक्ति को पीटा, बहन का ईंट मारकर फोड़ा सिर

Fri, 23 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी हटाने की बात कहने पर व्यक्ति को पीटा, बहन का ईंट मारकर फोड़ा सिर

विज्ञापन
चरखी दादरी। सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे युवकों ने गाड़ी हटवाने पर बरसाना निवासी एक युवक और उसकी बहन पर हमला कर दिया। घटना में महिला सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई और प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सदर पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में बरसाना निवासी महिपाल ने बताया कि गांव में कुएं वाले मकान पर उसकी भतीजी की शादी थी। वह अपनी बहन सावित्री के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर अपने घर आने के लिए चला था। घायल ने बताया कि गांव निवासी एक अन्य की बेटी की भी शादी थी। बारात एक ग्रामीण के प्लॉट में रुकी थी। जब वे पंचायत घर के पास नहर पुलिया के पास पहुंचे तो वहां सड़क पर गाड़ी खड़ी कर कुछ युवक शराब पी रहे थे। उसने उन्हें गाड़ी हटाने को कहा तो उक्त युवक बदतमीजी करने लगे। इसी दौरान उन्होंने उसकी गाड़ी में शराब बिखेर दी। इसका विरोध करने के लिए जब वह उतरा तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बचाव करने उसकी बहन सावित्री उतरी तो उक्त युवकों ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके दो मोबाइल भी तोड़ दिए। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें हमलावर युवकों के चुंगल से छुड़ाया। इसी दौरान उसका बेटा प्रमोद भी मौके पर पहुंचा और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बहन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घायल ने पुलिस को आरोपियों की गाड़ी का नंबर बताया है और इसके आधार पर पुलिस मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed