फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले

Thu, 07 Feb 2019 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऐलनाबाद। गांव तलवाड़ा खुर्द में रहने वाले व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक ने उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में तलवाड़ा खुर्द निवासी लक्ष्मण दास ने बताया कि उसका बैंक खाता ऐलनाबाद स्थित एसबीआई की शाखा में है। पांच फरवरी को वह दोपहर ढाई बजे ऐलनाबाद पंचमुखी चौक स्थित एटीएम में कार्ड का पिन नंबर बदलने के लिए गया था। एटीएम कक्ष में मौजूद एक युवक से उसने पिन नंबर बदलने के लिए सहायता मांगी। उक्त युवक ने पिन नंबर बदलने के साथ ही उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। लक्ष्मण का कहना है कि वह शाम को घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर बैंक की तरफ से एसएमएस आया, जिसमें लिखा था कि उसके खाते से 40-40 हजार करके दो बार में 80 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद लक्ष्मण ने पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी जय सिंह का कहना है कि लक्ष्मण की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज से आरोपी की पहचान की जाएगी। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed