फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
देशी पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस की एक टीम ने गश्त के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। विशेष रूप से अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए मुस्तैदी से तैनात थाना दुजाना की टीम द्वारा एक आरोपी को अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि थाना की टीम ने गश्त के दौरान गांव दुजाना के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सन्नी उर्फ गोरा पुत्र विकास निवासी गांव माजरा डी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुऐ थाना दुजाना में मामला दर्ज किया गया। उसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed