फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बोलेरो चोरी का आरोपी दो दिन के रिमांड पर

बोलेरो चोरी का आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Sat, 23 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो चोरी का आरोपी दो दिन के रिमांड पर
चोरी का आरोपी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव डोहका हरिया से बोलेरो चोरी करने के आरोपी को जिला पुलिस राजस्थान से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी को शुक्रवार सुबह पुलिस ने कोर्ट में पेश कर वाहन की बरामदगी के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के बाडमेर निवासी किरताराम के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि 10 सितंबर को डोहका हरिया निवासी जयप्रकाश की घर के बाहर खड़ी बोलेरो अज्ञात ने चोरी कर ली थी। पीड़ित मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान राजस्थान निवासी एक युवक का नाम चोरी में सामने आया। जब पुलिस ने पड़ताल की तो उक्त युवक राजस्थान पुलिस का भी आरोपी निकला। इसके बाद पुलिस उसे प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर दादरी आई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed