{"_id":"5c23e958bdec2256ca01e02a","slug":"21545857368-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को मारी गोली, उस पर ही केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को मारी गोली, उस पर ही केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पिस्तौल से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
बहादुरगढ़। लाइनपार निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। जख्मी युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ ही अवैध हथियार रखने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने खुद पर गोली किसलिए चलाई। पुलिस के अनुसार मूलत: मांडोठी निवासी कुलदीप पिछले कुछ समय से लाइन पार के 22 फुटा रोड स्थित अशोक नगर में रहता है। मंगलवार की देर रात कुलदीप अपने कमरे में था। इसी दौरान संदिग्ध हालात में उसने खुद की कनपटी पर अड़ाकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे की तरफ दौड़े तो उन्होंने खून से लथपथ कुलदीप को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर किया तो परिजन उसे दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में ले गए। फिलहाल युवक का उपचार जारी है, उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही लाइन पार थाने से पुलिस अस्पताल गई, लेकिन घायल के बयान नहीं हो सके। परिजन भी इस संबंध में कुछ बता सके ।
पुलिस ने युवक पर ही केस किया दर्ज
फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने जख्मी कुलदीप के खिलाफ ही केस दर्ज किया है। दरअसल, कुलदीप ने जिस हथियार से खुद को गोली मारी, वह अवैध है। उस पर अवैध हथियार का ही केस दर्ज किया गया है।
वर्जन
कुलदीप ने खुद को गोली क्यों मारी, अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। असल कारणों की पुष्टि घायल के बयान व जांच पूरी होने के बाद हो पाएगी।
अमित कुमार, लाइन पार थाना प्रभारी
-
-----