फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रक की टक्कर से कार सवार पुलिस कर्मी की मौत, दो रेफर

ट्रक की टक्कर से कार सवार पुलिस कर्मी की मौत, दो रेफर

Wed, 21 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार सवार पुलिस कर्मी की मौत, दो रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव चांगरोड के समीप सोमवार रात एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। घटना में कार सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं, सदर थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में कराया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिड़िया निवासी बलजीत सिंह पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल था और उसकी पोस्टिंग आकोदा पुलिस चौकी में थी। सोमवार रात वह किसी काम से दादरी आने के लिए चौकी से चला था। सड़क पर पहुंचकर उसने महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही कार चालक से लिफ्ट मांगी और वे दादरी की तरफ आने लगे। जब कार चांगरोड गांव के समीप पहुंची तो एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं, कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक पुलिस कर्मी के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed