फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मोबाइल व्यवसायी से लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली

मोबाइल व्यवसायी से लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Sat, 13 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल व्यवसायी से लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
बहादुरगढ़। नयागांव बाईपास चौक पर मोबाइल व्यवसायी से हुई साढ़े 15 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।

ये है मामला
हिसार निवासी मोहित मोबाइल सेल-परचेज का काम करता है। मंगलवार की देत रात वह दिल्ली में माल सप्लाई करके वापस हिसार लौट रहा था। उसके साथ दो युवक और गाड़ी में सवार थे। जब ये नयागांव बाईपास चौक पर पहुंचे तो बोलेरो सवार कुछ युवकों ने इन्हें रुकवाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर ले जाकर पिस्तौल तान दी और रुपये मांगे। इसके बाद बदमाश गाड़ी की डिग्गी में रखे साढ़े 15 लाख रुपये लेकर भाग गए। सूचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आई। इलाके में नाकाबंदी भी की गई, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। अब वारदात हुए दो दिन बीत गए हैं, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


कई पहलुओं पर जांच जारी
पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर ध्यान रख जांच आगे बढ़ा रही है। इस वारदात में सिर्फ रुपये छीने गए। न तो तीनों युवकों में से किसी का मोबाइल छीना और न ही गाड़ी छीनी। अहम बात ये कि बदमाशों ने पिस्तौल तानकर सीधा रुपयों का जिक्र किया। हो सकता है किसी को पहले से ही मालूम हो कि मोहित पेमेंट लेकर जा रहा है। खैर जो भी हो, पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होती रहीं हैं वारदात
गौरतलब है कि इलाके में छीना झपटी की वारदातें होती रहीं हैं। पिछले महीने में अलग-अलग स्थानों पर छीना झपटी की आठ वारदात हुईं थी। जिस स्थान पर यह वारदात हुई, इसी स्थान के नजदीक पिछले महीने एक ट्रांस्पोर्टर से रुपये व गाड़ी छीनी गई थी। बाद में गाड़ी बरामद हो गई थी।


एसएचओ बोले
सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। सदर व सीआईए की टीमें मामले को सुलझाने में लगी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed