फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झगड़े की रंजिश में युवक पर किया हमला

झगड़े की रंजिश में युवक पर किया हमला

Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
झगड़े की रंजिश में युवक पर किया हमला

विज्ञापन
बौंदकलां। गांव सांकरोड में तीन महीने पहले हुए झगड़े को लेकर युवक को कुछ लोगों ने डंडों और लोहे रॉड से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव सांकरोड़ निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि पांच फरवरी की दोपहर अपनी कार से घर जा रहा था। गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसकी कार के सामने बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। इस बीच तीन अन्य युवक भी वहां आ पहुंचे। ये युवक हाथों में डंडे व लोहे रॉड लिए थे। इन लोगों ने चालक वीरेंद्र पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान उसके परिजन भी वहां आ गए। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल वीरेंद्र को सीएचसी बौंद कलां ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वीरेंद्र ने पुलिस बयान में बताया कि तीन माह पहले इन आरोपियों मेें से एक साथ उसकी आपसी कहासुनी हुई थी। इस झगड़े केे बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed