फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पति से बात कर रही महिला का बदमाशों ने छीना मोबाइल

पति से बात कर रही महिला का बदमाशों ने छीना मोबाइल

Wed, 06 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पति से बात कर रही महिला का बदमाशों ने छीना मोबाइल
बहादुरगढ़। सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट के पास महिला से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती उससे पहले बदमाश मेन बाजार से बाहर की तरफ भाग निकले। बसंत विहार निवासी राहुल की पत्नी मोनिका का एमएलए सूरजमल वाली गली में पार्लर है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से पार्लर पति से फोन में बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। शोर मचाते हुए महिला ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहें। रोती हुई पीड़िता थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। सिटी थाने के एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed