फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मस्ट वांटेड बदमाश काबू, 20 वारदातों का हुआ खुलासा

मस्ट वांटेड बदमाश काबू, 20 वारदातों का हुआ खुलासा

Mon, 16 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मस्ट वांटेड बदमाश काबू, 20 वारदातों का हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
झज्जर पुलिस ने करीब दो दर्जन वारदातों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान करनाल पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी जितेंद्र के तौर पर की गई है। बीती रात पुलिस ने विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को नाकाबंदी के दौरान पूरी सतर्कता के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने के कड़े दिशा-निर्देश थे। इसी के तहत पुलिस चौकी दुजाना की एक टीम झज्जर सांपला रोड गिरावड़ मोड़ के पास तैनात थी। तभी एक युवक गांव गिरावड़ की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक की बिनाह पर युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र उर्फ जैकी निवासी गांव बीजना जिला करनाल बतलाया। युवक के कब्जे से एक 9 एमएम का देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी जीतेंद्र उर्फ जैकी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक पवनवीर ने बताया कि अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी जितेंद्र उर्फ जैकी ने प्राथमिक पूछताछ में हथियारों के बल पर लूटपाट, छीना झपटी तथा जान से मारने की नियत से किए गए हमलों के अनेक मामलों का खुलासा किया। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से एसे न्यायिक भहिरासत भेज दिया गया।
आरोपी ने ये वारदातें कबूली
- अक्टूबर-नवंबर 2016 में उसने अपने साथी के साथ मिलकर हथियारों के बल पर उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में गंगोह रोड पर एक स्विफ्ट गाड़ी से 1,75000 रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

- वर्ष 2016 में ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर हथियारों के बल पर गांव बीना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में एक ईंट भट्ठा से 50 हजार रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में कैराना शामली रोड पर हथियारों के बल पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक मोटरसाइकिल सवार से 30 हजार रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
- वर्ष 2016 में ही करनाल शहर में स्थित पैराडाइज होटल के पास अपने साथी के साथ मिलकर हथियारों के बल पर एक मोटरसाइकिल सवार से दो लाख 40 हजार रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
- वर्ष 2016 में ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर हथियारों के बल पर गांव पुंडरी जिला करनाल में नहर के पुल के पास एक बाइक सवार से 33 हजार रुपए छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
- वर्ष 2016 में ही करनाल शहर के सेक्टर-32 के एरिया से हथियारों के बल पर अपने साथी के साथ मिलकर उसने एक ट्रेनों गाड़ी को छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

- करनाल शहर में स्थित नूर महल होटल के पास सेक्टर-32 के एरिया से हथियारों के बल पर एक बीट गाड़ी को छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
- 24 सितंबर 2017 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरी झज्जर रोड पर स्थित गांव धौड़ के रेलवे फाटक पर एक गाड़ी को छीनने के लिये जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था ।
इसके अलावा कई अन्य वारदातों में भी बदमाश ने अपने साथियों की मदद से अंजाम दिया।

मोस्ट वांटेड बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, 20 वारदातों का खुलासा
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान किया काबू

फोटो संख्या-9
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed