फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   युवक करता था परेशान, कंप्यूटर टीचर ने फ्लाईओर से कूद कर दी जान

युवक करता था परेशान, कंप्यूटर टीचर ने फ्लाईओर से कूद कर दी जान

Sat, 15 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
युवक करता था परेशान, कंप्यूटर टीचर ने फ्लाईओर से कूद कर दी जान

विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक युवक से परेशान कंप्यूटर टीचर ने शुक्रवार सुबह एनएच-9 के नजफगढ़ फ्लाईओवर से छलांग लगाकर जान ने दी। परिजनों ने गांव परनाला के एक युवक को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम पोस्टमार्टम करा युवती का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतका एक निजी कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर टीचर के रूप में कार्यरत थी। बताते हैं कि रोजमर्रा की तरह सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने सेंटर के लिए घर से निकली। वह सेंटर गई, लेकिन वह कुछ दूर बाद सेंटर से बाहर निकल गई। फिर करीब साढ़े 11 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में नजफगढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर से कूद गई। राहगीरों ने उसे संभाला और रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले गई। शाम करीब साढ़े छह बजे पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


परनाला के युवक पर आरोप
युवती की मौत के पीछे गांव परनाला के एक युवक का नाम सामने आ रहा है। पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां ने कहा है कि गांव परनाला का निवासी नीरज पिछले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसे कई बार समझाया भी गया था, लेकिन वह नहीं माना। उसी से परेशान होकर उनकी बेटी की जान चली गई। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी हैं सवाल
पुलिस की माने तो युवती घर से पैदल ही सेंटर तक गई थी। जहां घटना हुई वह सेंटर से काफी दूर है। युवती किन परिस्थितियों में फ्लाईओवर तक पहुंची यह भी एक सवाल बना हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


वर्जन
परिजनों ने गांव परनाला के एक युवक पर आरोप लगाया है, उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवक दोषी है या नहीं। पोस्टमार्टम करा बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-सज्जन सिंह
इंचार्ज, सेक्टर-9 चौकी बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed