{"_id":"5b3545664f1c1b315d8b7bd2","slug":"181530217830-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग से तंग विवाहिता ने घर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग से तंग विवाहिता ने घर छोड़ा
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने घर छोड़ा
बहादुरगढ़।
शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने मायके में आई एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित करने से तंग आकर घर छोड़ दिया। वह तीन दिन से लापता है। पुलिस ने विवाहिता की मां की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली में शादीशुदा 32 वर्षीय गीता कुछ दिन पहले पुलिस क्वार्टर कालोनी में स्थित अपने मायके में आई थी। वह 26 जून को घर से निकली और उसके बाद घर नहीं लौटी। गीता की मां सरोज पत्नी जगदीश ने शहर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। सरोज ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए काफी दिनों से तंग किया जा रहा है। गीता के पास दो बच्चे भी हैं। वह इस प्रताड़ना से तंग आकर ही मायके में रह रही थी और इसी के चलते वह तीन दिन पहले सुबह 6 बजे लापता हो गई। जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि लापता गीता की तलाश की जा रही है। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। गीता के मिलने के बाद ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-----------