{"_id":"5a74c8af4f1c1b8c268b80c2","slug":"181517602991-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठ व आश्रम संचालकों ने भी मांगी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मठ व आश्रम संचालकों ने भी मांगी सुरक्षा
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
रोहतक के सांघी गांव में स्थित एक मठ में बदमाशों द्वारा की गई डकैती के बाद बहादुरगढ़ के मठों के संचालकों ने भी सरकार से सुरक्षा की मांग उठाई है। बहादुरगढ़ में ग्रामीण व शहरी इलाके में अलग-अलग स्थानों पर फिलहाल छह मठ चल रहे हैं। इनमें साधू संतों के अलावा सुबह-शाम भक्तों की भी काफी भीड़ रहती है।
बहादुरगढ़ में परनाला रोड पर स्थित वेदांत आश्रम 1980 से चल रहा है। इस आश्रम में पांच संत व पांच ब्रह्मचारी रहते हैं। इनके अलावा आश्रम के अधिष्ठाता देवेंद्रानंद गिरी हैं। स्वामी देवेंद्रानंद गिरी अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनके अनुसार समिति पदाधिकारियों ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है।
स्वामी गिरी ने रोहतक के मठ में महंत को बंधक बनाकर की गई डकैती पर न केवल रोष जताया है। बल्कि यहां के मठों व आश्रमों की भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई है। खासकर उन्होंने ग्रामीण इलाके में बने मंदिरों व छोटे-मोटे आश्रमों के बारे में बताया है कि उनके पास कई बार शिकायत आती रहती है कि गांवों में शराब पीकर लोग मंदिर पंडितों व आश्रम संचालकों को परेशान करते हैं। वहां की भी सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आश्रम व मठ संचालकों को भी इस बात की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए कि आश्रम में सोना-चांदी नहीं रखना चाहिए। इस तरह के सामान को बैंक में रखा जाना चाहिए और यदि सोना-चांदी किसी भगवान की मूर्ति पर है तो उस स्थान की सरकार को उचित सुरक्षा का जिम्मा उठाना चाहिए। ताकि इस तरह की घटनाएं न हो सके।
विज्ञापन
कहां-कहां स्थित हैं बहादुरगढ़ में आश्रम
बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली मार्ग पर शहरी एरिया में आत्म शुद्धि आश्रम, बराही रोड पर कबीर आश्रम, सेक्टर-6 के नजदीक राज-राजेश्वरी शक्ति पीठ मंदिर, श्रीसच्चा धाम सैनिक नगर व छुड़ानी गांव में संत मंदिर कोठी स्वामी दयालुदास स्थित हैं। यहां पर काफी संख्या में ब्रह्मचारी व साधू संत रहते हैं।
क्या कहते हैं एएसपी
बहादुरगढ़ एएसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि सभी मठों और आश्रमों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैयार है। हर समय पीसीआर गश्त करती रहती है। दो दिन पहले रोहतक में हुई घटना के बाद बहादुरगढ़ क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।